HINDI GRAMMAR , CLASS 10 , SEBA BOARD , 2021 , PREPARED BY PODMESWAR BORA

 2021 (SPECIAL EXAMINATION)


5. (क) निम्नलिखित में से किन्हीं दो मुहावरों का वाक्यों में प्रयोग करो: 1‍x2=2

दम तोड़ना ; अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मारना ; श्रीग़णेश होना ; पल्ला भारी होना ; आसमान टूट पड़ना ; किताब का कीड़ा होना ।

Answer:

दम तोड़ना (अंतिम साँस लेना): रमेश के पिता जी ने कल रात हस्पताल में अपना दम तोड़ दिया ।

अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मारना (अपना बुराई स्वयं करना): मोहन ने अपने गुरु से गुस्से में आकर बात करके अपने ही पाँव पर कुल्हाड़ी मार दी।

श्रीग़णेश होना (किसी कार्य को प्रारम्भ करना / अच्छे काम की शुरुआत करना):  करुणा ने अपना बुटीक का श्री गणेश किया।

पल्ला भारी होना (पक्ष मज़बूत होना):

आसमान टूट पड़ना (अचानक विपत्ति आ पड़ना, अचानक संकट आ जाना): बेचारे रमेश के ऊपर तो मुसीबतों का आसमान टूट पड़ा है।

किताब का कीड़ा होना (पुस्तकों में ही खोया रहनेवाला व्यक्ति): विद्यार्थी को केवल किताब का कीड़ा नहीं होना चाहिए, बल्कि स्वस्थ शरीर और उत्रत मस्तिष्कवाला होनहार युवक होना है।

 

(ख) निम्नलिखित में से किन्हीं दो की संधि करो :

पृथ्वी + ईश ; दिक्‍ + भ्रम ; अभि + इष्ट ; नै + अक ।

Answer:

पृथ्वी + ईश = पृथ्वीश

दिक्‍ + भ्रम = दिग्भ्रम

अभि + इष्ट = अभीष्ट

नै + अक = नायक

 

(ग) निम्नलिखित में से किन्हीं चार के लिंग-निर्णय करो :

कुआँ ; जमीन ; सुबह ; गलियारा ; नमक ; अफवाह ।

Answer:

कुआँ –  पुलिंग

जमीन – स्त्रीलिंग

सुबह – स्त्रीलिंग

गलियारा – पुल्लिंग

नमक- पुल्लिंग

अफवाह-  स्त्रीलिंग

 

 

(घ) निम्नलिखित में से किन्हीं चार के एक-एक पर्यायवाची शब्द लिखो :

नौका ; मेघ ; सोन ; स्ती ; विष्णु ; सूर्य ।

Answer:

नौका - बेडा, तारिणी, जलयान, जलवाहन, तरी, नाव

मेघ - घन, जलधर, वारिद, बादल, नीरद, वारिधर, पयोद, अम्बुद,

सोन - सुवर्ण, धन, संपत्ति, स्वर्ण, कंचन, कनक, हेम, कुंदन, तपनीय, महारजत, हाटक, हिरण्य, जातरूप।

स्ती - सुन्दरी, कान्ता, कलत्र, वनिता, नारी, महिला, अबला, ललना, औरत, कामिनी, रमणी।

विष्णु - नारायण, दामोदर, पीताम्बर, माधव, केशव, गोविन्द, चतुर्भज, उपेन्द्र, जनार्दन, चक्रपाणि, विश्वम्भर, लक्ष्मीपति, मधुरिपु

सूर्य -  सूरज, सूर्य, रवि, दिनकर, दिवाकर, प्रभाकर, भास्कर।

 

 

(ङ) निम्नलिखित में से किन्हीं चार के एक-एक विलोम शब्द लिखो :

प्रदान ; सुधा ; कृतज्ञ ; उत्कृष्ट ; गृहस्थ ; पवन ।

 

Answer:

प्रदान – आदान

सुधा – गरल

कृतज्ञ – कृतघ्न

उत्कृष्ट - निकृष्‍ट

गृहस्थ -  ब्रह्मचारी, सन्यासी, योगी, साधु

पवन - पतित , अपावन

 

 

 

(च) निम्नलिखित में से किन्हीं चार के अनेक शब्दों के स्थान पर एक-एक शब्द लिखो :

मिट्टी का बर्तन बनाने वाला (व्यक्ति); जो जल में डूबकी लगाता हो ; जो लोहे के औजार बनाता है ; जो कम (अल्प) जानता है ; जो नहीं मरता है ; जिसका जन्म पहले हुआ हैं ।

Answer:

मिट्टी का बर्तन बनाने वाला (व्यक्ति) – कुम्हार

जो जल में डूबकी लगाता हो – गोताखोर

 

जो लोहे के औजार बनाता है – लुहार

जो कम (अल्प) जानता है – अल्पज्ञ

जो नहीं मरता है – अमर

जिसका जन्म पहले हुआ हैं - अग्रज

 

 

(छ) निम्नलिखित में से किन्हीं दो वाक्यों को कोष्टक में दिये गये निर्देशानुसार फिर से लिखो :

(i) राम ने कहा कि मैं निर्दोष हूँ । (सरल वाक्य बनाओ)

Answer:  रामने अपने को निर्दोष घोषित किया।

 

(ii) मेहनती विद्यार्थीं अवश्य सफल होता है । (मिश्र वाक्य बनाओ)

Answer: जो विद्यार्थीं मेहनती करता है, वह अवश्य सफल होता है ।

 

(iii) वह कोरोना से ग्रसित होने के कारण जल्द मर गया । (संयुक्त वाक्य बनाओ)

Answer: वह जल्द ही मर गया क्योंकि वह कोरोना से ग्रसित (संक्रमित) हो गया ।

 


2020 HSLC GRAMMAR (HIND) SEBA



UPDATING.........